logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: टिकट पाने की होड़ में नेताओं के नए-नए हथकंडे, खामियाजा भुगत रहे नागरिक!


अकोला: जिले के मुर्तिजापुर में चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारी पाने के लिए कई नेता अपने अलग-अलग फंडे अपना रहे हैं. इसी क्रम में टिकट पाने की आस में शरद पवार गुट के एक नेता ने मुर्तिजापुर में गायक शहनाज अख्तर के कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसे लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है. नागरिकों का कहना है कि उन्हें परेशान करने के लिए इस कार्यक्रम आयोजन हो रहा है.

एनसीपी शरद पवार गुट की उम्मीदवारी पाने की होड़ में एक संभावित उम्मीदवार ने मशहूर गायिका शाहनाज अख्तर का कार्यक्रम आयोजित किया था. कार्यक्रम मुर्तिजापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से पुराने शहर तक वर्दली के मुख्य मार्ग पर आयोजित किया गया था.

इस मार्ग पर सड़क बंद होने से यातायात में बड़ी बाधा उत्पन्न हो गई है. इतना ही नहीं बसें भी स्थानकों से दो किलोमीटर दूर बाईपास पर बस रोकी जा रही रही थीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

नागरिकों ने सवाल उठाया है कि गणपति उत्सव के दौरान भी पुलिस प्रशासन ने इस तरह के सड़क कार्यक्रम की इजाजत कैसे दे दी. जब शहर में कई मैदान खाली थे तो सड़कों पर कार्यक्रम आयोजित करने की क्या जरुरत थी। नगर परिषद ने इसके लिए मना कैसे कर दिया?