logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: घायल काले हिरण को किया रेस्क्यू, इलाज के दौरान हुई मौत


अकोला: बरसात का मौसम शुरू होते ही ग्रामीण इलाकों में खेतों में कीचड़ में कुछ जंगली जानवरों के फंसने की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं और इसमें कई जंगली जानवरों की मौत भी हो रही है। ऐसी ही एक घटना अकोला शहर के पास पुलिस प्रशिक्षण केंद्र गडंकी क्षेत्र में हुई। कुछ वन्यजीव प्रेमियों ने घायल काले हिरण को बचाया और वन विभाग को सौंप दिया।

अकोला जिले में अभी बारिश शुरू हुई है और खेतों में कीचड़ में फंसकर हिरण और नीलगाय के घायल होने की संख्या में वृद्धि हुई है। ऐसी ही एक घटना अकोला शहर के पास एक खेत में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र गडंकी में घटी।

इस इलाके में एक किसान के खेत में एक हिरण कीचड़ में फंस गया और उसका शिकार करने की कोशिश कर रहे कुछ कुत्तों ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इसकी जानकारी क्षेत्र के कुछ वन्यजीव प्रेमियों को हुई तो वे मौके पर पहुंचे और घायल काले हिरण को कुत्ते के चंगुल से बचाया। घायल हिरण को वन विभाग को सौंप दिया गया है। लेकिन दुर्भाग्य से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

देखें वीडियो: