logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: रास्ते पर पानी भरने से आईटीआई कॉलेज के छात्र और नागरिक परेशान, आवागमन में हो रही दिक्कत


अकोला: बालापुर हाईवे क्रमांक ६ के बाजू में आईटीआई कॉलेज के छात्रों और आसपास रहने वाले नागरिकों को यहां रास्ते पर पानी भर जाने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पद रहा है.

यहां पर आने जाने वाले नागरिकों को उड़ान पुल के नीचे से आने जाने के लिए रास्ता दिया गया है. लेकिन इस मार्ग पर बरसात का पानी भर जाने से इस मार्ग से  गुजरने वाले स्कूली छात्र और नागरिकों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है.

बरसात का पानी रास्ते पर भर जाने से नागरिकों को आने-जाने में काफी दिक्कत और परेशानियां उठानी पड़ रही है. बारिश का पानी बाहर निकालने के लिए रास्ता न होने के कारण इस मार्ग ने नदी का रूप ले लिया है.

इस मार्ग पर डामरीकरण करके पानी को अगर बाहर निकाल दिया जाए तो यहां से गुजरने वाले नागरिकों को काफी राहत मिल सकती है. इस ओर ध्यान देकर उचित कार्रवाई की जाए ऐसी मांग आईटीआई कॉलेज के छात्र और स्थानीय निवासी कर रहे हैं.