logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: आगीखेड़ में तेंदुए ने किया बकरी पर हमला, बकरी की हुई मौत, नागरिकों में भय का माहौल


अकोला: आगीखेड़ में एक खेत में तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया, जिसमें बकरी की मौत हो गई। इस घटना से नागरिकों में भय का माहौल है. तेंदुए के खेतों में घूमने से किसानों और खेतिहर मजदूरों की जान खतरे में है. आगीखेड़ के निवासियों ने वन विभाग से तेंदुए को कैद करने की मांग की है.

दोपहर के समय आगीखेड़ के निवासी हनुवंत भोम्बल अपनी बकरियों को जंगल में चराने के लिए ले गए थे. इसी दौरान पार्डी रोड के पास एक खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक बकरी पर हमला कर दिया. भोम्बल ने चिल्लाकर अन्य किसानों की मदद से तेंदुए को भगाया. हालांकि इस हमले में बकरी की मौत हो गई.

आगीखेड, पारडी के खेत खलिहान में कई बार तेंदुओं को घूमते देखा गया है. अब बकरी पर हमले की इस घटना से नागरिकों और किसानों में भय फैल गया है और वह खेत में जाने को लेकर डरे हुए हैं.