logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: जिले में बढ़ रहा लंपी का प्रकोप, चार और मवेशी संक्रमित


अकोला: एक ओर जहां जिले में भारी बारिश से किसान हताश हैं वहीं, दूसरी ओर  मवेशियों को लंपी रोग जकड रहा है। मंगलवार को चार और मवेशियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल सभी स्थानों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। पशुपालन विभाग से पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभारी जिलाधिकारी बी वैष्णवी ने मंगलवार को यह प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।

शुरुआत में मुर्तिजापुर शहर के पठानपुरा इलाके में एक गाय को लंपी से ग्रसित पाया गया था। इसके बाद लंपी ने रफ्तार पकड़ ली और वर्तमान में 5 मवेशी लंपी से संक्रमित हैं। उनमें से, पातुर तहसील के अलेगांव की एक गाय में, असोला गांव के एक बैल में, बार्शीटाकाली के येवाता गांव के एक नर बछड़े और मुर्तिजापुर के मंडुरा गांव के एक बैल में लंपी संक्रमण पाया गया है।

इन चारों गांवों के 10 किमी के क्षेत्र को प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है. प्रभावित क्षेत्रों में पशु शेडों को कीटाणुरहित कर दिया गया है और क्षेत्र में जानवरों की खरीद-बिक्री, परिवहन, बाजार, मेलों और प्रदर्शनियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इसी प्रकार आदेश दिया गया है कि पांच किमी के परिक्षेत्र के पशुओं को गोट पॉक्स का टीका लगाया जाए।