logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: शिवापुर वन क्षेत्र में भीषण आग, आग में 10 हेक्टेयर क्षेत्र हुआ बर्बाद


अकोला: अकोला के बार्शीटाकली के पास शिवापुर वन क्षेत्र में भीषण आग लग गई जिसमें 10 हेक्टेयर क्षेत्र जल गया. इस आग में लाखों रुपये की वन संपदा जलकर बर्बाद हो गई. इस घटना के पीछे बीड़ी, सिगरेट या माचिस की तीली फेंके जाने से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है. 

अकोला वन क्षेत्र के अंतर्गत शिवपुर रोप जंगल से अकोला से वाशिम रेलवे लाइन गुजरती है. इसी इलाके में आग लगने की घटना हुई. सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने अग्निशमन विभाग को जानकारी दी और वन विभाग ने फ्लोर मशीन की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया. फायर ब्रिगेड के पहुंचते ही आग बुझाने का प्रयास किया गया।

अनुमान है कि ट्रेन से यात्रा कर रहे किसी यात्री ने बीड़ी या सिगरेट जलाकर यहां फेंकी होगी जिससे आसपास की घास में आग लग गई होगी। तेज हवा और ट्रेन की गति के कारण आग ने एक बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। वन विभाग और अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किये। अनुमान है कि 10 हेक्टेयर क्षेत्र आग से नष्ट हो गया है.