logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: मेगाब्लॉक हुआ खत्म, फिर देरी से चल रहीं कई ट्रेनें


अकोला: ठाणे स्टेशन पर बुनियादी ढांचे के विकास के लिए मध्य रेलवे से मेगाब्लॉक लिया गया था. इस काम में 63 घंटे लगे. हालांकि, ट्रेन का शेड्यूल अभी तय नहीं हुआ है. इसके चलते अकोला रूट पर चलने वाली ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

अकोला से नियमित रूप से चलने वाली विदर्भ, कोल्हापुर, गोंदिया, अजनी-पुणे ट्रेनें शनिवार को करीब एक से डेढ़ घंटे की देरी से चल रही है. शुक्रवार आधी रात को कुछ इलाकों में बारिश के कारण रेलवे की ट्रेनें प्रभावित हुईं.

सुबह 4.25 बजे अकोला पहुंचने वाली विदर्भ एक्सप्रेस सुबह 5.30 बजे पहुंची. इसके बाद एक के बाद एक आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी, महाराष्ट्र एक्सप्रेस सभी ट्रेनें दो घंटे की देरी से अकोला स्टेशन पहुंचीं. रेलवे की ट्रेनों के विलंब से पहुंचने के कारण खासकर वरिष्ठ नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा.