logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: मंत्री, विधायक, सांसद और अन्य गणमान्यों ने की अकोला के प्रसिद्ध पूज्य बाराभाई गणपति की पूजा


अकोला: आज अनंत चतुर्थी के दिन, अकोला के पालकमंत्री आकाश फुंडकर, सांसद अनूप धोत्रे, विधायक साजिद खान पठान, विधायक रणधीर सावरकर, पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, पूर्व महापौर विजय अग्रवाल और अन्य गणमान्य लोगों द्वारा पूज्य बाराभाई गणपति की पूजा और महाआरती की गई। इस अवसर पर पूज्य बाराभाई गणपति के दर्शन हेतु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

पूरे महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन की धूम है और अकोला शहर में भी गणेश विसर्जन शुरू हो गया है। यह एक पुरानी परंपरा है कि अकोला शहर में सार्वजनिक गणेश विसर्जन की शुरुआत बाराभाई गणेश की पूजा से होती है। बाराभाई गणेश की यह मूर्ति काली मिट्टी से बनी होती है। जिसका विसर्जन नहीं किया जाता। हालाँकि, जुलूस में इन्हीं गणेश को पहला स्थान दिया जाता है।

सभी राजनीतिक दलों के नेताओं, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा गणेश पूजन के बाद सार्वजनिक गणेश विसर्जन जुलूस शुरू हुआ। गणेश विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।