logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: जन्मदिन मनाने के बहाने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, सहेली ने रचा था पूरा प्लान


अकोला: शहर के जुने शहर पुलिस थाना अंतर्गत एक नाबालिग के साथ कुछ युवकों ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की एक सहेली ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पूरी प्लानिंग की थी, और धोखे से  जन्मदिन मनाने के लिए उसे एक जगह पर बुलाया, जहां आरोपियों ने उसे सॉफ्ट ड्रिंक के नाम पर शराब पिलाई और फिर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

इतना ही नहीं बल्कि आरोपियों ने उसके अश्लील वीडियो भी बनाये और इस मामले का खुलासा करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।  

इस घटना के बाद आरोपी पीड़िता को बार-बार फोन करके वेश्यावृत्ति में धकेलने की कोशिश कर रहे थे।जिसके बाद परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस को अपनी आपबीती बताई। 

पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों की खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिनमे एक पीड़िता की सहेली ही है। पुलिस आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन आरोपी फरार है, पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।