logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

राज ठाकरे को ‘सुपारी बहादुर’ कहने वाले बयान से भड़के मनसे कार्यकर्ता, अमोल मिटकरी की कार में की तोड़फोड़


अकोला: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे को लेकर एनसीपी विधायक अमोल मिटकरी द्वारा दिए गए बयान के बाद एमएनएस के नाराज कार्यकर्ताओं ने रेस्ट हाउस में घुसकर अमोल मिटकरी की कार में तोड़फोड़ कर दी. 

अमोल मिटकरी ने राज ठाकरे के अजित पवार पर दिए गए बयान का उत्तर देते हुए राज ठाकरे को सुपारी बहादुर कहा था. मिटकरी के इस बयान से मनसे कार्यकर्ता नाराज हो गए.

अकोला शहर के एक रेस्ट हाउस में अमोल मिटकरी कुछ किसानों से मिलने आए थे. यहां कुछ एमएनएस कार्यकर्ता उनका पीछा करते आए और अंदर जाने के लिए दरवाजे पर लात मारी और हंगामा किया.

इसके बाद दौरान मनसे सैनिक अमोल मिटकरी के समर्थकों से भिड़ गये. एमएनएस कार्यकर्ताओं ने अमोल मिटकरी के खिलाफ नारे भी लगाए। इसके बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने विधायक अमोल मिटकार की कार में तोड़फोड़ कर दी. कुछ देर के लिए यहां तरह से तनाव का माहौल था.