logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

शुरू नहीं हुआ नवतपा, लेकिन तपने लगा विदर्भ; अकोला का सबसे अधिक तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज


अकोला: नवतपा शुरू होने में अभी दो दिन बाकी हैं. लेकिन गर्मी का प्रकोप तेज होता जा रहा है. तापमान का पारा तेजी से बढ़ रहा है और अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है. ऐसे में अगर नवतपा से पहले विदर्भ का यह हाल है तो सवाल है कि नवतपा के दौरान कितनी गर्मी रहेगी? 

मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में लू चलने की आशंका जताई है. विदर्भ में अकोला में कल सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक अकोला में कल तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

आज सुबह न्यूनतम तापमान 30.2 दर्ज किया गया है. जिले का अधिकतम तापमान शाम पांच बजे घोषित किया जायेगा. पिछले सप्ताह जिले में बेमौसम बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई थी. अब बेमौसम बारिश नहीं होने से जिले में तापमान फिर से बढ़ने लगा है.