logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: मनसे कार्यकर्ता जय मालोकर की मौत मामले में नया मोड़; पिटाई से मृत्यु होने का हुआ खुलासा


अकोला: जुलाई महीने में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के बारे में विधायक अमोल मिटकरी के बयान को लेकर अकोला में मनसे कार्यकर्ता आक्रामक हो गए थे और विधायक मिटकरी की कार पर हमला कर दिया था. इस बीच एक कार्यकर्ता जय मालोकर की मौत दिल दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. लेकिन उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद कुछ और ही जानकारी सामने आई है.

अकोला में दिवंगत मनसे कार्यकर्ता जय मालोकर की मौत के मामले ने एक अलग मोड़ ले लिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि जय मालोकर की मौत दिल के दौरे से नहीं बल्कि पिटाई की वजह हुई है.

जय मालोकर के बड़े भाई विजय मालोकर ने शव विच्छेदन रिपोर्ट के बाद इस मामले का खुलासा किया है. उन्होंने अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की भी मांग की है. विजय मालोकर के भाई ने जय की मौत की गहनता से सीबीआई जांच की भी मांग की है.