logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: पश्चिम विदर्भ में अगली दो दिन बारिश; अकोला, वाशिम, बुलढाणा जिलों के लिए येलो अलर्ट


अकोला: पश्चिम विदर्भ के अकोला, वाशिम, बुलढाणा जिलों में लंबे समय के बाद भारी बारिश हुई. अकोला में एक किसान की, वाशिम जिले में एक महिला खेत मजदूर की और अमरावती जिले में एक युवा किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई. कुछ जगहों पर बिजली गिरने से मवेशियों की भी मौत हुई है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है.

दोपहर में अकोला शहर में बादल छा गए और जोरदार बारिश हुई. इससे अकोलाकरों को इस तरह के जोखिम से मुक्ति मिल गई. सड़कों पर जलभराव के कारण वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया. अकोला जिले के बालापुर तहसील के टाकली खुरेशी में बिजली गिरने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई.

वाशिम जिले के अन सिंह में बीजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. दो अन्य स्थानों पर बिजली गिरने से पांच मवेशियों की भी मौत हो गई.

नागपुर क्षेत्रीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 23 सितंबर तक अकोला में भारी बारिश की संभावना है. आकाशीय बिजली और बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थान पर शरण लेने और पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है.