logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

नितिन देशमुख की बढ़ी मुश्किलें, एसीबी ने मांगा संपत्ति का व्योरा; विधायक ने राज्य सरकार पर बोला हमला


अकोला: बालापुर से शिंदे गुट के विधायक नितिन देशमुख की मुश्किलें बढ़ है। एसीबी ने पातुर जिलाधिकारी को देशमुख सहित उनके रिश्तेदारों की संपत्ति का व्योरा देने का आदेश दिया है। एसीबी के इस आदेश पर विधायक पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, "राज्य के जितने भी तहसीलदार है उन सभी को आदेश देना चाहिए।"

मेरी मुंबई, पुणे में संपत्ति

वहीं इस आदेश को लेकर देशमुख ने एसीबी और राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, "मुझ पर आरोप लगा है कि, मेरी मुंबई, पुणे में संपत्ति है। इसलिए केवल पातुर नहीं राज्य के अंदर जितने भी तहसीलदार है सभी को मेरी संपत्ति की जांच करें के आदेश देना चाहिए। जिससे मेरी संपत्ति का खुलासा हो जाए।"

ज्ञात हो कि, देशमुख पर आया से ज्यादा संपत्ति इकट्ठा करने का आरोप लगा है। इसको लेकर 17 जनवरी को अमरावती स्थित एसीबी कार्यालय में देशमुख से तीन घंटे की पूछताछ की गई थी।

रिश्तेदारों की मांगी संपत्ति

वहीं अब अपनी जांच तेज करते हुए एसीबी ने अब पातुर तहसीलदार को निर्देश दिया गया है कि वह देशमुख के पत्नी, बच्चों, भाइयों, बहनों सहित विधायक के नाम से भूखंड, कृषि भूमि, मकान आदि के अचल संपत्ति के दस्तावेजों को प्रमाणित कर उसकी सत्य प्रति जमा करने का आदेश दिया है।  देशमुख मूल रूप से सस्ती गांव के रहने वाले हैं। चूंकि वे पातुर तहसील में आता है, इसलिए तहसीलदार के माध्यम से जानकारी मांगी गई है।