logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

NMC Election 2022: चुनाव में अभी काफी समय, टिकट के इच्छुकों का उत्साह भी हुआ कम


  • फिलहाल मनपा चुनाव के संकेत नहीं

अकोला: मनपा चुनाव को लेकर अकोला मनपा की आयुक्त कविता द्विवेदी ने कहा कि फिलहाल मनपा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग से किसी भी प्रकार की कोई सूचना नहीं हैं. चुनाव आयोग द्वारा सूचना मिलने पर ही उनके दिशा निर्देश के अनुसार आगे कार्य किए जाएंगे. जिससे चुनाव लड़ने वाले इच्छुक प्रत्याशियों का उत्साह कम होते नजर आ रहा है.

ज्ञात हो कि इस वर्ष मार्च माह में अकोला मनपा का कार्यकाल समाप्त हो गया. इस समय मनपा में प्रशासकीय राज है. मनपा के पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि शीघ्र ही मनपा के चुनाव होंगे और सभी इच्छुक प्रत्याशी मनपा चुनाव लड़ेंगे. लेकिन धीरे-धीरे चुनाव आगे बढ़ते चले गए. उसके बाद महाराष्ट्र में सरकार भी बदली इस कारण भी चुनाव में देरी हुई. 

धीरे-धीरे आगे बढ़ती गई चुनाव प्रक्रिया

इसी तरह ओबीसी और मराठा आरक्षण तथा प्रभाग रचना के मुद्दे को लेकर भी चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ी. इसी तरह राज्य की वर्तमान सरकार ने महाविकास आघाड़ी सरकार के समय की प्रभाग रचना भी रद्द की तथा कहा कि सन 2017 के अनुसार ही चुनाव लिए जाएं. कारण कुछ भी हो अभी तक मनपा के चुनाव के कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं. सभी का ध्यान चुनाव आयोग द्वारा की जानेवाली चुनाव तिथि की घोषणा की ओर लगा हुआ है.

जनता से जुड़ने का कर रहे थे प्रयास

मनपा चुनाव लड़ने के लिए बड़ी संख्या में विविध राजनीतिक पार्टियों के इच्छुक प्रत्याशियों के साथ-साथ अन्य कई इच्छुक प्रत्याशी लगातार अपने अपने क्षेत्रों में विविध प्रकार के आयोजनों के माध्यम से जनता से जुड़ने का प्रयास कर रहे थे. काफी समय तक इन इच्छुक प्रत्याशियों ने अपना उत्साह बनाए रखा. गणेशोत्सव के साथ-साथ अन्य कई त्यौहार भी चले गए, सभी जगह इच्छुक प्रत्याशियों ने सक्रिय भूमिका निभाई लेकिन अभी तक आठ माह के बाद भी फिलहाल मनपा चुनाव के संकेत नहीं है. 

इस कारण अब इच्छुक प्रत्याशियों के उत्साह में काफी कमी देखी जा रही है. शायद इसी कारण से शहर के विविध क्षेत्रों में आयोजनों में काफी कमी आई है. नवंबर माह भी अब आधा हो गया है. यह देख कर ऐसा लग रहा है कि शायद अब चुनाव अगले वर्ष के प्रारंभ में होंगे. इस वर्ष तो मनपा चुनाव की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है.