logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक गंभीर जख्मी, अकोला खामगांव मार्ग पर हुई घटना


अकोला: बालापुर में खामगांव-अकोला मार्ग पर बालापुर के शिमला ढाबे के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत  हो गई और एक युवक गंभीर ज़ख्मी रूप से घायल हो गया। 

बुलढाणा जिले के नांदुरा निवासी शेख जावेद और शेख फैजान किसी काम से अकोला आये थे। वहां काम निपटाने के बाद वो दोनों अपनी बाइक से वापस नांदुरा आ रहे थे। इसी दौरान अकोला-खामगांव मार्ग पर बालापुर में शिमला ढाबे के पास उनकी बाइक दूसरे वाहन से टकरा गई। बाइक टकराने के चलते दोनों युवक नीचे गिर गए।  

गंभीर चोट आने से शेख जावेद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पातल में इलाज चल रहा है। घायल युवक की भी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।