logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती ने की धोखाधड़ी, पीड़ित ने पुलिस से मामला दर्ज करने की मांग


अकोला: निजी बैंक में मैनेजर की पद पर कार्यरत एक युवती द्वारा लिव इन में रह रहे एक युवक के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक का नाम 29 वर्षीय पीड़ित राहुल ज्ञानेश्वर खांडेराव है। यही नहीं युवती ने युवक पर झूठे आरोप लगाकर मामला भी दर्ज कराया। जिसके कारण उसे कई दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा।  फ़िलहाल युवक जमानत पर बाहर है। युवक ने प्रेस वार्ता कर युवती के खिलाफ शारीरिक और आर्थिक धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।

क्या है पूरा मामला?

युवक ने बताया कि, 10 दिसंबर 2017 को दोनों की मुलाकात खामगांव में एक शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया और दोनों 17 अप्रैल 2022 तक रिलेशनशिप में रहे। इसी दौरान युवती को कोंकण ग्रामीण बैंक में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी मिल गई। नौकरी मिलते ही युवती के व्यव्हार में बदलाव आगया और उसने रिश्ता भी ख़त्म कर दिया।

युवक ने आगे बताया कि, जब उसने रिश्ता तोड़ने का कारण जानना चाहा तो युवती ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज जेल भेज दिया। जिस कारण उसे कई दिनों तक जेल में रहना पड़ा। फ़िलहाल जमानत पर बाहर है।

युवती और उसके परिजनों के खिलाफ दर्ज हो मामला

युवक ने पुणे के मालवाड़ी पुलिस स्टेशन और अदालत से युवती और उसके माता-पिता के खिलाफ आर्थिक और सहरीरिक शोषण का मामला दर्ज करने की मांग की है। युवक ने कहा कि, जिस तरह धोखाधड़ी के मामले में युवको के खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है, उसी तर्ज पर आरोपी युवती और उसके परिजनों पर भी मामला दर्ज कराया जाना चाहिए।