logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: पीकेवी मजदूरों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया रास्ता रोको आंदोलन


अकोला: डॉ पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले वणी रंभापुर क्षेत्र के मजदूरों ने अपनी मजदूरी का दाम बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर रास्ता रोको विरोध प्रदर्शन किया. मजदूरों ने काम बंद आंदोलन सामाजिक कार्यकर्ता रवि राठी के नेतृत्व में किया.

रवि राठी के नेतृत्व में डॉ पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर भूख हड़ताल की गई. मुंबई में बैठक हुई लेकिन यह बैठक विफल रही. कोई नतीजा नहीं निकलने के चलते मजदूर आक्रामक हो गए और राष्ट्रीय राजमार्ग पर वणी रंभापुर प्रदर्शन केंद्र के सामने हजारों परियोजना पीड़ित मजदूरों ने ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.

परियोजना पीड़ितों का नेतृत्व कर रहे राठी की पुलिस के साथ धक्कामुक्की हुई, जिसके बाद आंदोलन और तीव्र हो गया। इस दौरान हाईवे पर तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा. मीडिया से बात करते हुए राठी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जब तक मजदूरों की मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक आंदोलन बंद नहीं होगा.