logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: पुलिस ने 40 मवेशियों को दिया जीवनदान, लाखों रुपये का माल जब्त


अकोला: पुलिस ने मुर्तिजापुर स्थानीय पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 6 पर हेंडाज कांटा के पास जाल बिछाकर 40 मवेशियों को ले जा रहे एक वाहन पर कार्रवाई करते हुए 40 मवेशियों को जीवनदान दिया है। इस कार्रवाई में 27 लाख 54 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है।

इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक सलमान शाह इसुफ शाह निवासी घोसला मैदापुर मध्य प्रदेश, संतोष भैरव भवरलाल लोधा, मस्जिद अली राशिद अली दोनों निवासी सारंगपुर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

शिकायत के मुताबिक, तीनों आरोपियों के खिलाफ मुर्तिजापुर पुलिस स्टेशन में गोमांस रोकथाम अधिनियम के तहत विभिन्न अपराध दर्ज किए गए हैं. 40 मवेशियों को आगे के पालन-पोषण के लिए श्री पुंडलिक बाबा गौरक्षण संस्थान शिरसो में सुरक्षित रूप से भर्ती कराया गया है.

घटना की सूचना मिलते ही गोरक्षा अधिकारियों के साथ पशु चिकित्सा अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है. पशुओं का उचित उपचार किया गया है.