logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

प्रकाश आंबेडकर ने शरद पवार पर लगाया बीजेपी का साथ देना का आरोप, मिटकरी ने पूछा- इसका मालिक कौन?


अकोला: शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे समूह और वंचित बहुजन अघाड़ी ने गठबंधन की घोषणा की। इसके बाद प्रकाश अंबेडकर द्वारा एनसीपी प्रमुख शरद पवार के खिलाफ दिए गए एक बयान पर राजनीतिक आरोप लगाए गए हैं। प्रकाश अंबेडकर के बयान पर राष्ट्रवादी के नेता कमेंट करते नजर आ रहे हैं। इसी के साथ यह भी सवाल कर हैं कि, प्रकाश अम्बेडकर की इस स्क्रिप्ट के पीछे कौन है?

क्या कहा था आंबेडकर ने?

 वचित बहुजन अघाड़ी नेता ने कहा था कि, "शरद पवार अभी भी बीजेपी के साथ हैं। अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस ने सुबह शपथ ली. तीन-चार दिन बाद एक अखबार में अजित पवार का इंटरव्यू छपा। अजित पवार ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि लोग उन पर आरोप क्यों लगा रहे हैं. यह हमारी पार्टियों ने तय किया था।"

आंबेडकर का मालिक कौन पता लगाना पड़ेगा?

एनसीपी विधायक अमोल मिटकरी ने प्रकाश अम्बेडकर पर हमला बोलते हुए कहा, "यह एक साधारण व्यक्ति हैं। भाजपा व्यक्ति के सरल स्वभाव का फायदा उठा सकती है। शरद पवार के बारे में दिए गए बयान प्रकाश अंबेडकर के शब्द नहीं हैं। मुद्दा ये है कि, मास्टरमाइंड कौन है? यह सामने आना चाहिए।"

मिटकरी ने आगे कहा, "शरद पवार और हमारी पुरानी दुश्मनी है। लेकिन, प्रकाश अंबेडकर ने कहा था कि उन्हें भी गठबंधन में आना चाहिए। अगर दो दिन बाद उन्होंने शरद पवार पर गंभीर आरोप लगाए तो उन्हें ऐसा बोलने के लिए किसने मजबूर किया? क्योंकि प्रकाश अंबेडकर इस तरह की बात नहीं कर सकते। उनके मालिक कौन है? इसकी पड़ताल होनी चाहिए।