logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

अकोला में प्री-मानसून की दस्तक, भारी बारिश में पानी से भर गईं सड़कें, गिरे पेड़


अकोला: अकोला में कल शाम को प्री-मानसून की भारी बारिश ने दस्तक दी. बारिश इतनी तेज हुई की अकोला शहर की सड़कें भर गईं. इस भारी बारिश में शहर में कई जगहों पर पेड़ भी उखड़ गए, जिससे संपत्ति को काफी नुकसान हुआ. दूसरी ओर उधर, दो साल पहले शुरू हुआ फ्लाईओवर पहली बारिश में ही जलमग्न हो गया.

इस पुल पर जेल चौक से लेकर कार्मेल स्कूल तक करीब 9 इंच पानी जमा हो गया. यह पानी इसलिए जमा हुआ है क्योंकि फ्लाईओवर से पानी बाहर निकालने वाली पाइपलाइन चोक हो है.

आँधी के साथ हुई भारी बारिश में शहर के मोहम्मद अली चौक स्थित एक घर पर लगा सोलर पैनल तेज हवा के कारण उड़ गया. ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. सौभाग्य से इस पैनल के उड़कर गिरने से कोई नुकसान नहीं हुआ.