logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: सोयाबीन का 4,500 रुपये भाव, गारंटीशुदा कीमत से 100 रुपये कम


अकोला: सोयाबीन का सरकारी गारंटी मूल्य 4600 रुपये प्रति क्विंटल है। वहीं जिले की सभी सात मंडियों में सोयाबीन को मात्र 4500 रुपए प्रति क्विंटल का गारंटी मूल्य मिल रहा है। यह कीमत गारंटीशुदा कीमत से 100 रुपये कम है।

गारंटीशुदा कीमत नहीं मिलने के कारण जिन किसानों ने कीमत बढ़ने की उम्मीद में घर पर सोयाबीन का भंडारण कर रखा है, उनके सामने बड़ी दुविधा खड़ी हो गई है। करीब 30 फीसदी सोयाबीन अभी भी किसानों के घरों में पड़ी है। जब फूल आए थे तभी भारी बारिश हुई जिससे  पैदावार कम हो गई थी। कई किसानों ने सोयाबीन की अच्छी कीमत पाने के लिए सोयाबीन की बुआई की थी। 

हालाँकि, किसान अभी भी कीमत बढ़ने की उम्मीद में सोयाबीन बिक्री के लिए नहीं ला रहे हैं। नतीजन पिछले दो माह से बाजार समिति में सोयाबीन की आवक भी कम हो गई है।