logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: सोयाबीन के कीमत 4300 रुपये, किसानों को भाव बढ़ने का इंतजार


अकोला: ग्राम तांदली, नंदखेड़ा और भंडारा में किसानों ने अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद में सोयाबीन लगाई थी। लेकिन प्रकृति की मार के कारण आय में भारी गिरावट आयी। अब जब उत्पादन शुरू हो गया है तो दाम नहीं बढ़ रहे. सोयाबीन घर में ही पड़ा हुआ है. वर्तमान में सोयाबीन का भाव मात्र 4300 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहा है। किसान दाम बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं.

आरंभ में कम वर्षा के कारण सोयाबीन को नुकसान हुआ, उसके बाद वर्षा की कमी, पीला मोज़ेक और विभिन्न बीमारियों का प्रकोप हुआ। उसके बाद कुछ मात्रा में सोयाबीन किसानों के घर आया है. लेकिन इस साल सोयाबीन के अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं, इसलिए सोयाबीन किसानों के घरों में पड़ा हुआ है. फसल पर हुए खर्च का भुगतान नहीं होने से किसान संकट में है।