logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

रेल हादसे से बाल-बाल बची पुणे-अजनी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, लोहे के गेट से टकराकर पटरी से उतरने से बची ट्रेन, यात्रियों में हड़कंप


अकोला: शनिवार को बड़ा रेल हादसा टल गया। पुणे से नागपुर आ रही पुणे-अजनी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतरने से बच गई। कोच के नीचे बड़ा लोहा अटक गया था। घंटों की मशक्कत के बाद लोहे को काटकर अलग किया, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। 

शनिवार को पुणे से नागपुर आ रही पुणे-अजनी एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। अकोला के पास माना स्टेशन के समीप ट्रेन के एस 1 कोच के नीचे एक बड़ा लोहे का गेट फंस गया। घटना के दौरान ट्रेन की तेज रफ्तार के कारण यात्रियों को जोरदार झटका महसूस हुआ, जिससे डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोको पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत ट्रेन रोक दी। 

प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि ट्रैक पर लोहे का गेट पड़ा हुआ था, जो ट्रेन के चक्कों में फंस गया। घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद नजदीकी स्टेशन से कटर मशीन मंगाई गई। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद लोहे के गेट को काटकर अलग किया गया। ट्रेन शनिवार तड़के 4 बजे नागपुर स्टेशन पहुंचने वाली थी, लेकिन इस घटना के कारण सुबह 8 बजे नागपुर स्टेशन पहुंची। रेलवे विभाग ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। 

पिछले कुछ महीनों में रेल ट्रैक पर जानबूझकर पत्थर, ईंट या अन्य वस्तुएं रखने की घटनाएं सामने आई हैं। माना जा रहा है कि यह घटना भी किसी साजिश का हिस्सा हो सकती है। रेलवे ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। 

देखें वीडियो: