logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: जिले में हर जगह बारिश की हाजरी, शहर में सात मिमी बारिश हुई दर्ज


अकोला: बुधवार की रात जिले में कई स्थानों पर फिर बारिश हुई। रात 8.30 बजे तक महानगर में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस साल जून महीने में पहले दस दिनों की बारिश के बाद दूसरे और तीसरे हफ्ते में सूखा पड़ गया। हालांकि जुलाई के दूसरे सप्ताह से फिर बारिश शुरू हो गई।

बुधवार को जिले में सभी जगह बारिश हुई। पातुर तहसील के गावंडगांव, पचरन, जांब, पांढुर्णा, पिंपलडोली में भारी बारिश हुई। मुर्तिजापुर में कंजारा, माना, चिखली सहित अन्य गांवों में भी बारिश हुई। अकोट तहसील में भी आसेगाव बाजार, पणज, अकोली, अकोलखेड, पोपटखेड, मुंडगांव, कलवाड़ी आदि में बारिश हुई।

वहीं, वाशिम तहसील में काटेपूर्णा बांध के जलग्रहण क्षेत्र मालेगांव, मेडशी में भी अच्छी बारिश हुई है। भारी बारिश के कारण काटेपूर्णा बांध के दस गेट खोलने पड़े।