logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: जिले में पुलों के लिए 300 करोड़ का फंड: नितिन गडकरी


अकोला: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने अमरावती-कुरणखेड-शेळद महामार्ग और कारंजा-खेर्डा-मूर्तिजापूर फोर लेन महामार्ग का भूमिपूजन किया। समारोह का आयोजन मुर्तिजापुर टी प्वाइंट पर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अजीत कुम्हार सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि विकास में आने वाली सभी बाधाओं को दूर कर अकोट-अकोला रोड तीन-चार महीने में पूरा कर लिया जाएगा। फोर लेन महामार्ग  रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ। 

यह महामार्ग कोलकाता से गुजरात तक विभिन्न सड़कों से जुड़ा हुआ है। कुल 7 हजार करोड़ रुपये के फंड से सड़क विकास को बढ़ावा दिया गया है। गडकरी ने उम्मीद जताई कि अब बेहतर संचार सुविधाओं से व्यापार के साथ-साथ कृषि के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए सिंचाई, पशुधन और सहायक व्यवसायों का विकास आवश्यक है।