logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

संजय राठोड को क्लीन चिट महाविकास आघाड़ी सरकार ने दी थी,हम न्याय के लिए लड़ते रहेंगे- चित्रा वाघ


अकोला: पूजा चव्हाण आत्महत्या मामले में हमारी लड़ाई जारी रहेगी। यह कहना है भाजपा महिला मोर्चा की राज्य की अध्यक्षा चित्रा वाघ का,जो अकोला में पार्टी के महिला मोर्चा में सम्मिलित होने के लिए पहुंची थी.इस दौरान आयोजित पत्रकार परिषद में पत्रकारों ने जब वाघ ने पूजा चव्हाण आत्महत्या मामले में उनके मौजूदा स्टैंड के बारे में प्रश्न किया तो उन्होंने कहां की वह अपनी पुरानी भूमिका में अडिग है.उनका न्याय प्रक्रिया पर भरोसा है और मामला न्याय प्रविष्ठ है.उन्होंने कहा की हमने इस मामले में पीआईएल डाली है और हमें पूरी उम्मीद है की न्याय मिलेगा। वाघ ने मौजूदा सरकार में मंत्री संजय राठोड को लेकर कहां की उन्हें इस प्रकरण में क्लीन चिट पिछली महाविकास आघाड़ी ने दिया था.मौजूदा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए संजीदा है.वाघ के मुताबिक पिछली सरकार जो ऑनलाईन चलती थी.उसके कार्यकाल में महिलाओं की सुरक्षा धोख़े में थी.