logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: शिवशाही का हुआ ब्रेक फेल; पेट्रोल पंप के पीछे की दीवार से बस टकराई, ड्राइवर की सतर्कता से टला बड़ा हादसा


अकोला: अमरावती की ओर से आ रही शिवशाही बस तेज गति से अशोक वाटिका चौक पर आई और सीधे पेट्रोल पंप की दीवार से जा टकराई. बस के ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ ड्राइवर ने सतर्कता दिखाई और बस को अशोक वाटिका चौक स्थित पेट्रोल पंप की दीवार से टकरा दिया। इस घटना से घटनास्थल पर सनसनी फैल गयी ड्राइवर की सावधानी से बड़ा हादसा टल गया

अकोला से अमरावती-अकोला शिवशाही बस अमरावती से कुछ यात्रियों को लेकर अकोला पहुंची। बोरगांव मंजू और शिवनी में यात्रियों को बस से उतारने के बाद, खाली बस अकोला सेंट्रल बस स्टेशन के पास पहुंची।

नेहरू पार्क चौक पर ड्राइवर मनोज तायडे को पता चला कि बस का ब्रेक फेल हो गया है। उन्होंने गियर के जरिए स्पीड कंट्रोल की और अशोक वाटिका चौक पर ले आए। 

इस जगह पर रेड सिग्नल होने के कारण कई गाड़ियां रुकी हुई थीं। ड्राइवर ने सतर्कता दिखाई और अपनी बस को पेट्रोल पंप की ओर ले गया और यार्ड की दीवार से टकरा दी, जिससे बस वहीं रुक गई और बड़ा हादसा होने से टल गया।  

देखें वीडियो: