logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: राज्य उत्पाद शुल्क विभाग की छापेमारी, एक लाख रुपये का माल जब्त


अकोला: राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने स्टेशन चौक स्थित एक शराब दुकान का औचक निरीक्षण कर महाराष्ट्र में प्रतिबंधित शराब का स्टॉक जब्त कर लिया. इस छापेमारी में 1 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है.

अधीक्षक, राज्य उत्पाद शुल्क, अकोला ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार के आधिकारिक राजस्व की हानि और शराबियों के स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

राज्य उत्पाद शुल्क, भरारी स्क्वाड, अकोला और वाशिम के निरीक्षकों ने स्टेशन चौक स्थित होटल एमएम बार एंड वाइन का औचक दौरा किया जिस दौरान लाइसेंस कक्ष में शराब काउंटर पर महाराष्ट्र में प्रतिबंधित और अवैध बिक्री के लिए रखी गई विदेशी शराब के विभिन्न ब्रांडों की 180 मिलीलीटर क्षमता की कुल 56 सीलबंद बिना लाइसेंस वाली बोतलें पाई गईं।

पंच के समक्ष इन बोतलों को जब्त कर बार मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को लेकर जिला कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपी गई. जिलाधिकारी ने होटल एमएम बार एंड वाइन के कारोबार को अगली कार्रवाई तक बंद करने का आदेश दिया है.