logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: राज्य स्तरीय कृषि प्रदर्शनी का हुआ समापन, किसानों से उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया


अकोला: तीन दिवसीय एग्रोटेक-2024 राज्य स्तरीय कृषि प्रदर्शनी का रविवार को समापन हुआ। आखिरी दिन रविवार रात 11 बजे तक किसानों की ओर से स्वत:स्फूर्त प्रतिक्रिया आई। राज्य के साढ़े आठ लाख किसानों ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर कृषि की उन्नत तकनीक सीखी।

डॉ. पंजाबराव देशमुख की 126वीं जयंती के अवसर पर अकोला कृषि विश्वविद्यालय, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन संस्था (एटीएमए) और कृषि विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कृषि प्रदर्शनी रविवार को किसानों की भारी प्रतिक्रिया के साथ संपन्न हुई।

डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शरद गडख, स्व वसंतराव नाइक मराठवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय, परभणी के कुलपति डॉ. इंद्रमणि, विधायक रणधीर सावरकर, कलेक्टर अजीत कुम्हार, कार्यकारी परिषद सदस्य विट्ठल पाटिल सर्प आदि ने प्रदर्शनी दौरा किया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व मनमोहन सिंह के दुखद निधन के कारण केवल स्टॉल धारकों को प्रमाण पत्र वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।