logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

अकोट शहर में गणेश विसर्जन यात्रा पर पथराव; ग्यारह लोग घायल, दो की हालत गंभीर, हिरासत में 68 उपद्रवी


अकोला: गणेश विसर्जन यात्रा पर उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव के बाद अब पुलिस एक्शन मोड में है. नंदीपेठ इलाके में जहां पथराव हुआ, वहां पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इस पथराव में पुलिस, गणेश भक्त और नागरिक समेत 11 लोग घायल हो गए हैं. इनमें से दो की हालत गंभीर है. पुलिस ने अबतक 68 लोगों को हिरासत में लिया है.

अकोला में मुख्य गणेश विसर्जन यात्रा समाप्त होने के बाद, दूसरे दिन अकोट में विसर्जन आयोजित किया जाता है. इस वर्ष, विसर्जन बुधवार को सुबह अकोट में शुरू हुआ. शाम करीब 4 बजे नंदीपेठ इलाके से गणेश विसर्जन पर कुछ युवकों ने प्रार्थना स्थल के पास पथराव कर दिया. इसमें गणेश भक्त घायल हो गए हैं. पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और स्थानीय अपराध शाखा के जवान मौके पर पहुंचे. कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है. 

बाजार हुआ बंद 

गणेश विसर्जन यात्रा पर पथराव की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई. लिहाजा कुछ ही देर में किराना, कपड़ा समेत अन्य दुकानें वाला बाजार बंद हो गया. व्यापारियों ने नुकसान से बचने के लिए यह सावधानी बरती और अपनी दुकानें बंद कर दीं. पथराव का एक वीडियो भी सामने आया है.  वीडियो में दिख रहा है कि इन युवकों को पथराव करने से कोई नहीं रोक रहा है. साथ ही एक युवक किसी की तरफ देखते हुए छड़ी उठाए हुए भी नजर आ रहा है. दिख रहा है कि दूसरी तरफ से पुलिस और भीड़ भी आ रही है.

कुल 11 लोग हुए घायल 

पथराव में कुल 11 लोग घायल हुए हैं. घायल गणेश भक्तों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. सात घायलों का इलाज कर घर भेज दिया गया. लेकिन 2 की हालत गंभीर होने पर उन्हें अकोला के सरकारी मेडिकल कॉलेज और सर्वोपचार अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है. इस मामले में कानूनी कार्यवाही चल रही है. अकोट शहर में पुलिस जगह जगह बंदोबस्त लगाए गए हैं. अकोट के सहायक पुलिस अधीक्षक अनमोल मित्तल ने नागरिकों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है.