logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

सुषमा अंधारे का भाजपा पर हमला,बोली आसानी शिवना से बेईमानी की जनता ने दी सजा


अकोला : पुणे उपचुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की नेता सुषमा अंधारे ने भाजपा पर निशाना साधा है। अकोला में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा की उद्धव बालासाहेब ठाकरे की असली शिवसेना के साथ बेईमानी के चलते भाजपा की हार हुई है.भाजपा ने एक ऐसी सीट को हरा है जो उसके पास बीते 28 सालों से थी.सुषमा पार्टी की शिवगर्जना अभियान के तहत अकोला के दौरे पर है.

उन्होंने कहा कि ''कसबा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत एक तरह से पैसे की ताकत पर जनता की ताकत की जीत है. महाविकास अघाड़ी के पक्ष में लोगों का विश्वास बढ़ रहा था.विधान परिषद चुनाव के बाद हुए कसबा उपचुनाव में यह एक बार फिर साबित हुई है की जनता महाविकास आघाड़ी के साथ है.। इस चुनाव के नतीजों से महाविकास अघाड़ी का मनोबल बढ़ा है. जब तक उद्धव बालासाहेब ठाकरे के पास बीजेपी के साथ असली शिवसेना थी, तब तक उनकी जीत पक्की थी.अब जब असली शिवसेना कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ महा विकास अघाड़ी के पक्ष में खड़ी हो गई। नतीजा यह रहा कि महाविकास अघाड़ी के प्रत्याशी जीत गए।
 
अंधारे ने दावा किया कि असली शिवसेना से नाता तोड़ने के कारण बीजेपी 28 साल से जीती हुई कस्बा सीट हार गई है.