logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: नगर निगम के खजाने में 13 दिनों में 22 करोड़ रुपये का टैक्स हुआ जमा


अकोला: पिछले साल नगर निगम कर्मचारियों ने करीब 87 करोड़ रुपये टैक्स वसूला था। इस साल आयुक्त डॉ. सुनील लहाने के अनुशासनात्मक निर्णय से 13 दिनों में मनपा के खजाने में करीब 22 करोड़ 78 लाख रुपये का टैक्स जमा हुआ है।

मनपा आयुक्त डॉ. सुनील लहाने ने 31 मार्च तक शास्ति अभय योजना शुरू कर अकोला वासियों को राहत दी। कर पर ब्याज माफ होने से नागरिक भी भुगतान कर रहे हैं।

पिछले 13 दिनों में नागरिकों ने करीब 22 करोड़ 78 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम के खजाने में जमा कराया है, लेकिन यह टैक्स पिछले साल से कम है. नगर निगम सीमा के भीतर संपत्ति के मालिकों पर संपत्ति कर, जल पट्टा कर का 45 करोड़ रुपये बकाया है। इस पर नियमानुसार दंडात्मक ब्याज लगाया गया। 

मनपा आयुक्त डॉक्टर सुनील लहाने ने 15 से 31 मार्च 2024 तक शास्ति अभय योजना लागू की. इसके तहत यदि संपत्ति मालिक वर्तमान और अतिदेय कर की पूरी राशि एकमुश्त भुगतान करते हैं, तो उन्हें जुर्माना राशि पर 100% की छूट दी जा रही है।