logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

शिक्षक कर्मचारी संघ मामला: हाईकोर्ट पहुंचा मामला, मनपा आयुक्त सहित तीन को नोटिस जारी


अकोला: अकोला महानगरपालिका शिक्षक कल्याण कर्मचारी सहकारी पंतसंस्था में हुए अनिमितीयता को लेकर बवाल मचना की पूरी संभावना है। इसी बीच यह मामला बॉम्बे हाईकोर्ट के नागपुर बेंच पहुंच गया है। वहीं इस मामले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की दो सदस्यीय पीठ ने मनपा आयुक्त कविता द्विवेदी और उप पंजीयक कार्यालय के दो सदस्यों को नोटिस जारी किया है।

सेवारत शिक्षकों, कर्मचारियों ने शिक्षक समृद्धि के लिए कर्मचारी सहकारी पंतसंस्था का गठन किया गया था। डेढ़ करोड़ तक के टर्नओवर वाली एक क्रेडिट संस्था में 68 खाताधारकों पर 64 लाख का बकाया कर्ज मिला। इसके बाद यह संस्था विवादों में आ गया। जिला उप पंजीयक द्वारा नियुक्त जांच कर्ता की रिपोर्ट के कारण इस मामले में 11 निदेशकों को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा था। पुलिस कार्रवाई के चलते  आयुक्त कविता द्विवेदी ने तीन कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया। 

आरोपियों में से एक क्रेडिट संस्था के चेयरमैन नरेश बाबूलाल मूर्ति बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच पहुंचे। हाईकोर्ट ने कमिश्नर समेत तीन लोगों को नोटिस जारी कर तीन हफ्ते के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद ऋण संस्था के मामले में विवाद गरमा गया है। वहीं अब खाताधारकों पर कर्ज वसूली की लटकी तलवार लटक रही है।