logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: तेल्हारा कांग्रेस ने निकाला ‘धड़क मोर्चा’, तहसील को ‘गीला अकालग्रस्त’ घोषित करने की मांग


अकोला: जिले की तेल्हारा तहसील को गीला अकाल घोषित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस की ओर से धड़क मोर्चा निकाला गया. इस मोर्चे में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए.

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार बारिश के कारण न केवल सोयाबीन की फसल में फल्ली नहीं लगी, बल्कि कपास की फसल भी खतरे में है. येलो मोजैक रोग के कारण सोयाबीन की फसल की उपज में कमी होने की संभावना है.

इस दौरान किसानों ने क्षतिग्रस्त खेती का पंचनामा तत्काल किए जाने, किसानों को प्रति एकड़ कम से कम 50 हजार रुपये की सहायता की तुरंत घोषणा करने, सोयाबीन की फसल का 6000 रुपये प्रति क्विंटल दाम दिलाने समेत विभिन्न मांग की.