logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: अकोला में पारा 6 डिग्री गिरा, फिर से बढ़ी ठंड, चल रही ठंडी हवाएं


अकोला: बादल छंटते ही अकोला में फिर से ठंड शुरू हो गई है. पिछले छह दिनों में पारा 6 डिग्री गिरने के बाद गुरुवार को अकोला का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शुक्रवार सुबह पारा फिर दो डिग्री गिरकर 12.6 डिग्री पर पहुंच गया. नतीजतन, नागरिकों को फिर से ठंड का सामना करना पड़ रहा है.

दिन में गर्मी के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. उत्तरी राज्यों में बर्फबारी के परिणामस्वरूप, पिछले साल दिसंबर के महीने में महाराष्ट्र के अधिकांश जिलों में शीत लहर का सामना करना पड़ा.

अकोला में 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान गिरकर 9.6 डिग्री सेल्सियस हो गया. यह इस सीजन का सबसे कम तापमान था. हालांकि बेमौसम बारिश और बादल छाए रहने से पारा चढ़ गया था. फिर 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान बढ़कर 20.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.

पिछले दो-तीन दिनों से मौसम साफ होने और उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण अकोला जिले का न्यूनतम तापमान फिर से कम हो रहा है और ठंड का एहसास हो रहा है.  

देखें वीडियो: