logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: गोंडवाना एक्सप्रेस के दस फेरे रद्द, यात्रिओं को करना पड़ेगा परेशानी का सामना


अकोला: मध्य रेलवे के झाँसी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक 4 की मरम्मत के काम के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के चलते उत्तर भारत जाने वाली छह एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

इसमें अकोला स्टेशन से जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस के दस फेरे 15 सितंबर से 1 अक्टूबर तक नहीं चलने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
मध्य रेलवे के भुसावल मंडल कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को चलने वाली 12406 हजरत निजामुद्दीन-भुसावल जंक्शन गोंडवाना एक्सप्रेस को 15, 17, 22, 24 एवं 29 सितंबर को रद्द कर दिया गया है.

साथ ही, 12405 भुसावल जं.-हज़रत निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस, जो प्रत्येक मंगलवार और रविवार को शुरू होती है, 17, 19, 24, 26 सितंबर और 1 अक्टूबर को रद्द कर दी गई है।

गोंडवाना एक्सप्रेस के अप और डाउन के दस फेरे रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी होने वाली है।