logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: जिले के 70 उम्मीदवारों की किस्मत हुई 'ईवीएम' में कैद


अकोला: जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार 20 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 1 हजार 741 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ. जिला निर्वाचन विभाग ने देर रात बताया कि जिले में औसत मतदान 64.98 फीसदी हुआ. सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के 70 उम्मीदवारों की किस्मत अब 'इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन' में कैद हो गई है.

जिले के सभी पांच निर्वाचन क्षेत्रों अकोला पूर्व, अकोला पश्चिम, अकोट, बालापुर और मूर्तिजापुर में विभिन्न राजनीतिक दलों के 36 उम्मीदवार और 34 स्वतंत्र उम्मीदवार हैं. ऐसे कुल 70 उम्मीदवारों की किस्मत 'ईवीएम' में कैद हो गई.

शनिवार 23 नवंबर को होने वाली मतगणना में संबंधित प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा. जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान किया है.

23 नवंबर को वोटों की गिनती में मतदाताओं का इंतजार खत्म होगा. जिले के राजनीतिक हलके की नजर अब इस बात पर है कि पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं का वोट किसे मिला है.