logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: खामगांव नाका से अकोला नाका तक का मार्ग बना जानलेवा, सिर्फ लीपापोती कर मलाई खाने का काम शुरू


अकोला: हैदराबाद मुंबई हाइवे जो बालापुर शहर के भीतर से होकर गुजरता है। इस हाइवे मार्ग पर खामगांव नाका से लेकर अकोला नाका तक जगह-जगह जानलेवा गड्ढे हैं। स्थिति ऐसी है कि इस मार्ग पर किसी भी समय बड़ी दुर्घटना घटने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। 

महेश नदी से मन नदी के बीच के मार्ग पर कई स्कूल एंव कॉलेज होने से इस मार्ग पर वाहनों सहित स्कूली छात्रों का बड़ी संख्या में आना-जाना होता है। इस मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ जाने के कारण वाहन चालक गड्ढे बचाने के लिए अपने वाहनों को विपरीत दिशा में चलाते हैं, जिस कारण इस मार्ग पर किसी दिन बड़ी दुर्घटना घट सकती है। इस मार्ग की इस अवस्था की पूरी जवाबदारी संबंधित विभाग की होने का आरोप शहर भर के कई वाहन चालकों सहित नागरिकों की ओर से लगाया जा रहा है। 

नागरिकों की ओर से की जा रही है कि कोई दुर्घटना घटने से पहले संबंधित विभाग इस मार्ग के गड्ढे भरने की बजाए, इस मार्ग का नवनिर्माण कराए और नागरिकों जान से खिलवाड़ न करे।