logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: निर्धारित होने के बाद भी स्कूल में लगा ताला, स्कूल प्रशासन की लापरवाही, चुनाव अधिकारियों ने ताला तोड़कर किया प्रवेश


अकोला: बुधवार को होने वाली मतदान प्रक्रिया के लिए अकोला के पांचों निर्वाचन क्षेत्रों से मतदान प्रक्रिया के लिए नियुक्त कर्मचारियों को सामग्री वितरित कर दी गई है. नियुक्त कर्मचारी भी मतदान सामग्री लेकर अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचने लगे हैं.

अकोला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के गुरुनानक विद्यालय पहुंचने के बाद नियुक्त कर्मचारियों को मतदान केंद्र खुलने का इंतजार करना पड़ा. इस विद्यालय के सभी मतदान कक्षों में ताला लगा था. स्कूल प्रशासन ने अभी तक स्कूल को निर्वाचन विभाग को नहीं सौंपा है.

ऐसे में देखा जा रहा है कि यहां पर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. अंतत: चुनाव अधिकारियों ने एक कमरे का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश कर अपना काम शुरू किया है.