logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: मौसम विभाग ने जताई और बारिश होने की संभावना, चिंता में सोयाबीन और कपास उत्पादक किसान


अकोला: जिले में सोयाबीन की कटाई में तेजी आ गई है। वहीं, मौसम विभाग द्वारा जताई गई बारिश की संभावना किसान चिंतित हैं। कुछ किसानों की सोयाबीन कटाई के लिए आई है। कुछ किसानों की सोयाबीन खेतों में पड़ी है। सोयाबीन को बारिश से बचाने के लिए अब किसान दौड़भाग कर रहे हैं।

राज्य के कई हिस्सों में बार-बार बारिश हुई। अक्टूबर में बारिश की मार से सदमे में आए नागरिकों को वापसी की बारिश से कुछ राहत मिली। तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश से किसान चिंतित हैं। मौसम विभाग का अनुमान था कि राज्य में फिर से बारिश का अनुकूल माहौल तैयार हो गया है और राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होगी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 4 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है। जिले की अधिकांश तहसीलों में गरज के साथ बारिश हुई। बारिश से सोयाबीन को खराब होने से बचाने के लिए किसान थ्रेसर की मदद से खेत में सोयाबीन की कटाई कर रहे हैं।

जिले में अचानक आए तूफान और बारिश से, काटकर रखी गई सोयाबीन और कपास बेचने के लिए आए किसान का बड़ा नुकसान हो गया है। बारिश के कारण मुँह के सामने आए निवाले के छीन जाने से किसान काफी चिंतित हैं।