logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: जिले में डेंगू के मामलों में भारी वृद्धि, 50 से ज्यादा मरीजों का चल रहा है इलाज


अकोला: बरसात के मौसम में जहां वायरल रोगों के मरीजों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है, वहीं अब अकोला शहर और जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। अकोला में डेंगू के 50 से ज्यादा मरीज पाए गए हैं। सरकारी अस्पतालों से ज्यादा निजी अस्पतालों में डेंगू के मरीज भर्ती हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। 

जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। सरकारी अस्पतालों में शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से भी मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। अकोला के निजी अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ है।

शहर के गौरक्षण रोड, कौलखेड, रिंग रोड, जुने शहर, रेणुका नगर, डाबकी रोड, अकोट फैल, बड़ी और छोटी उमरी क्षेत्र से डेंगू के मरीजों पाए गए हैं और उनका इलाज निजी अस्पतालों में किया जा रहा है।

सूत्रों ने जानकारी दी है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा फ्यूमिगेशन और उचित उपाय नहीं किये जाने के कारण जिले में डेंगू का व्यापक प्रकोप हुआ है।