logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: जिले में हजारों हेक्टेयर खेती पानी में डूबी, पंचनामा नहीं होने से किसान नाराज


अकोला: पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जिले में खरीफ सीजन के दौरान बुआई करने वाले किसानों को भारी नुकसान हुआ है. जिले में हजारों हेक्टेयर खेती पानी में डूब गई है और खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है. जिला प्रशासन द्वारा कृषि का पंचनामा बनाकर किसानों को सहायता देने की घोषणा करने की मांग जोर पकड़ रही है.

अकोला तहसील अंतर्गत डोंगरगांव सहित आजू बाजू के कुछ किसानों ने इस वर्ष खरीफ सीजन में सोयाबीन की फसल बोई थी. लेकिन इन किसानों की बोई गई सोयाबीन की फसल पर फलियां नहीं आने से उन्हें भारी नुकसान हुआ.

खेतों में लगी सोयाबीन की फसल खराब होने की शिकायत कृषि विभाग से की गई थी. लेकिन कृषि विभाग के एक भी अधिकारी या कर्मचारी के अभी तक खेत पर नहीं पहुंचने से तीव्र नाराजगी व्यक्त की जा रही है.

जिन किसानों की फसलों की अंकुरण क्षमता कम है और जिन कंपनियों ने किसानों को फर्जी बीज देकर ठगा है, इस संबंध में कलेक्टर एवं कृषि अधीक्षक, कृषि अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है.