logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: मस्टर साइनिंग को लेकर मिली धमकी, व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डाल किया आत्महत्या का प्रयास


अकोला: अकोला जिले में पातुर से धक्कादायक घटना सामने आ रही है. यहां एक व्यक्ति ने पातुर पंचायत समिति भवन की मुख्य इमारत पर चढ़कर अपने शरीर पर पेट्रोल डाला और आत्मदाह करने का प्रयास किया. यह व्यक्ति तुलंगा बुद्रुक का निवासी बताया जा रहा है. पातुर पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है.

आत्महत्या की कोशिश करने वाले शख्स का नाम सुमेध शत्रुघ्न हटोले है. हटोले ने पूछताछ करने पर पातुर पुलिस को बताया कि उसने शरीर पर पेट्रोल डाल कर आत्मदाह का प्रयास इसलिए किया क्योंकि रोजगार सेवक ने उसे रोजगार हमी योजना के मस्टर साइनिंग को लेकर धमकी दी थी और बदनाम किया था.

शत्रुघ्न का कहना है कि रोजगार सेवक को उससे माफी मांगनी चाहिए और उस रोजगार सेवक की पुलिस द्वारा अच्छी तरह से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उसकी बातें सुनने के बाद पुलिस ने उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है.