logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

कल राज्य के पांच वर्ष से कम उम्र के 23 लाख से अधिक बच्चों को दी जाएगी ओरल पोलियो वैक्सीन


अकोला: राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत कल रविवार 3 मार्च को राज्य के पांच वर्ष से कम उम्र के 23 लाख से अधिक बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक दी जाएगी। बूथ 3 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चालू रहेंगे। यह जानकारी नगर निगम उपायुक्त गीता ठाकरे ने मीडिया से बात करते हुए दी है।

अकोला जिले के प्रत्येक स्कूल, आंगनवाड़ी, पुस्तकालय, स्वास्थ्य केंद्र, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, हवाई अड्डे, पर्यटन केंद्र और प्रवासी श्रमिक शिविरों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर बूथ स्थापित किए गए हैं।

अकोला नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पोलियो खुराक बूथ की भी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर अकोला उपायुक्त गीता ठाकरे ने नागरिकों से अपने पांच वर्ष से कम उम्र के बालक-बालिकाओं को पोलियो खुराक पिलाने की अपील की है।