logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: चोहोट्टा बाजार, कुटासा राजस्व मंडल में मूसलाधार बारिश, फसलों को भारी नुकसान


अकोला: मंगलवार को चोहोट्टा बाजार कुटासा राजस्व मंडल में भारी बारिश के कारण फसलों को नुकसान हुआ। खेती बर्बाद हो गई है और खेतों में पानी घुस गया है। इससे किसानों के सामने दोहरी बुआई का संकट खड़ा हो गया है। किसानों की मांग है कि फसल क्षति का पंचनामा तत्काल किया जाए और मुआवजा दिया जाए।

चोहोट्टा बाजार राजस्व मंडल में 106 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले 9 जुलाई को भी बारिश से नुकसान हुआ था। इस संबंध में कृषक संघ के खोडके ने उपविभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद तुरंत पंचनामा बनाने का आदेश दिया गया। यह प्रक्रिया अभी भी पूरी नहीं हुई है और अब पुनः 16 एवं 17 जुलाई को भारी बारिश से नुकसान हो गया।  

किसान संघ ने मांग की है कि नुकसान का तत्काल पंचनामा बनाया जाये एवं किसानों को मुआवजा दिया जाये और सरकार को किसानों को प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये की सहायता की घोषणा की जाए। किसान संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर जोरदार आंदोलन शुरू किया जाएगा।