logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: कपास किसानों का पैसा लेकर व्यापारी फरार, मलकापुर के सैकड़ों किसानों के करोड़ों रुपये फंसे


अकोला: मलकापुर तहसील के सैकड़ों किसानों ने अपने खेतों में उगाई गई हजारों क्विंटल कपास मलकापुर में अरंबम ट्रेडिंग ब्लॉक के मालिक डॉ. प्रफुल्ल पाटिल को बेची थी। अब कंपनी का मालक यह रकम दिए बिना फरार हो गया है। पीड़ित किसान तुरंत व्यापारी के पकडे जाने की मांग कर रहे हैं।    

पिछले साल, फसल बेचने वाले उन सभी किसानों से कहा गया कि उन्हें दो माह में भुगतान कर दिया जायेगा और उन्हें चेक दिये गये. किसी ने 5 लाख रुपये का और किसी ने 3 लाख रुपये का कपास बेचा. लेकिन दिए गए चेक की तारीख खत्म होने के चलते जब किसान डॉ. प्रफुल्ल के घर पैसे की मांग करने गए तो डॉ. पाटिल घर पर नहीं मिले। 

कई बार फोन करने के बाद भी व्यापारी ने पैसे नहीं दिए और फरार हो गया। धोखाधड़ी होने का एहसास होने पर कपास किसानों ने व्यापारी के घर जाकर अपना गुस्सा जाहिर किया। इसके बाद सैकड़ों किसानों ने थाने पहुंचकर व्यापारी पर कपास किसानों के साथ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया और उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग की।