logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

बालापुर-पातुर मार्ग पर ट्रक और कार की आमने सामने टक्कर, दो लोग घायल


अकोला: बालापुर-पातुर महामार्ग के चान्नी फार्ट के नजदीक नदी की पुलिया पर कार और सामग्री से लदे ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में कार पुलिया और नदी के बीच लटक गई, जिससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. 

यह ट्रक गुजरात का है और बालापुर से पातुर जा रहा था. इस दुर्घटना में कार में सवार दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. इस घटना में कुछ लोगों के जख्मी होने की खबर है. घायलों में हसीब शाह मेहबूब शाह (25) और शेख अमीर (24) तहसील रिसोड़ का समावेश है.

घटना के बाद महामार्ग पर काफी देर तक जाम लगा. जिससे वाहनों की लम्बी कतार दिखाई दी. पुलिस दल की सहायता से यातायात सुचारु की गई. जख्मियों को अकोला के सर्वोपचार अस्पताल रवाना किया गया.