logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: चलते-चलते जला मालवाहक वाहन, टायर फटने से हुआ हादसा


अकोला: अकोला में एक मालवाहक वाहन चलते समय जल उठा. यह भीषण हादसा अकोला में मुर्तिजापुर-अमरावती नेशनल हाईवे पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुआ. हादसा अकोला से अमरावती की ओर जा रहे कपास मालवाहक ट्रक का अगला टायर फटने से हुआ.

हादसा इतना भीषण था कि मालवाहक वाहन सड़क के डिवाइडर से टकराकर पलट गया और वाहन में आग लग गई. माल पूरी तरह जल गया है. लेकिन सौभाग्य से ड्राइवर बच गया. समय पर फायर ब्रिगेड के मौके पर नहीं पहुंचने से भारी नुकसान हुआ.

मुर्तजापुर ग्रामीण पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और सड़क पर यातायात सुचारू किया। यह वाहन सूती कपड़े गुजरात से पश्चिम बंगाल ले जा रहा था।