logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: धुंध, बादल छाए रहने से अरहर की फसल प्रभावित; किसानों की बढ़ी चिंता


अकोला: पिछले कुछ दिनों से अकोला जिले में कोहरे और बादल छाए रहने से अरहर की फसल प्रभावित हुई है। इससे फसल के फूल झड़ रहा है और उत्पादन में कमी आने की आशंका है। इस तरह की बात से किसानों में चिंता का माहौल है।

वडेगांव क्षेत्र के तामसी, बल्लाडी, चिंचोली गानू, नकाशी, दिग्रस बु, तुलंगा हिंगणा, दिग्रस खुर्द, तांदली, धानेगांव, पिंपलगांव, सास्ती आदि गांवों के किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

लगातार बंजरता से त्रस्त किसानों पर हमेशा संकट की तलवार लटकते रहती है। जलवायु परिवर्तन का असर सबसे पहले फसल पर पड़ता है। ऐसी ही स्थिति तुअर की फसल की हुई है। बादल छाये रहने के कारण फसल का फूल फीका पड़ रहा है, जो इस बात का संकेत है कि किसानों को काफी नुकसान होगा। इससे फिर से फसल बर्बाद होने की आशंका है, जिसके चलते किसान हताश होने लगे हैं।